Ballia News: दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Ballia News: बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा (निवासी महथापार, थाना सिकन्दरपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेन्द्र वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80 बीएनएस एवं 3/4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अंकित यादव, अविनाश चौधरी और गिरिजा शंकर यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े - बलिया में पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूर्व एसओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मऊ जनपद के रानीपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव सिंह के खिलाफ विशेष कोर्ट (पॉक्सो एक्ट) प्रथम कान्त ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। राजीव सिंह दो साल पुराने एक किशोरी से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में विवेचक थे, लेकिन कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए मऊ के एसपी को निर्देश दिया है कि राजीव सिंह को 6 जून तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। यह सुनवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है और कोर्ट का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.