- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, मंत्री ओम प्रकाश राजभर के घर और दफ्तर का घेराव, पुतला भी
Ballia News : ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, मंत्री ओम प्रकाश राजभर के घर और दफ्तर का घेराव, पुतला भी फूंका
2.jpg)
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। रसड़ा स्थित मंत्री के आवास और पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और पुतला जलाकर विरोध जताया।
राजभर परिवार का पक्ष
इस बीच, मंत्री के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने स्पष्टीकरण दिया कि उनके पिता ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ नहीं कहा है। अरविंद ने कहा कि मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओम प्रकाश राजभर ने सिर्फ संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की बात कही थी।
अरविंद ने यह भी कहा कि मीडिया ने मंत्री के बयान को गलत तरीके से प्रसारित किया है, जबकि गुंडागर्दी जैसी भाषा न तो संसदीय है और न ही मंत्री जी ने उसका प्रयोग किया है।
बाराबंकी लाठीचार्ज का जिक्र
अरविंद राजभर ने हाल ही में बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना का हवाला देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस का बल प्रयोग पूरी तरह अनुचित था। उन्होंने इसे प्रशासन की गलती बताया।