- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Prayagraj News : तालाब में मिला किशोरी का शव, शरीर पर चोट के निशान और चेहरा तेजाब से जला, हत्या की आ...
Prayagraj News : तालाब में मिला किशोरी का शव, शरीर पर चोट के निशान और चेहरा तेजाब से जला, हत्या की आशंका
On

प्रयागराज। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खखैचा गांव में गुरुवार सुबह एक किशोरी का शव तालाब में उतराता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
मामले को और गंभीर बना रहे हैं वे हालात, जिनमें शव बरामद हुआ। किशोरी के शरीर पर कई चोट के निशान हैं और चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। इन हालातों को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : तालाब में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
By Parakh Khabar
प्योर ईवी ने बस्ती में की एंट्री; ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार
By Parakh Khabar
पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
By Parakh Khabar
Latest News
04 Sep 2025 18:54:21
इंदौर, सितम्बर 2025: रिलैक्सो फुटवेयर्स लिमिटेड के भारत के मशहूर फैमिली फैशन फुटवेअर ब्रांड, फ्लाइट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.