Ballia News: स्कूल में चाकूबाजी, 9वीं का छात्र पुलिस अभिरक्षा में

बलिया: मनियर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले 9वीं कक्षा के छात्र को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। आरोपी छात्र को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

घटना 1 फरवरी को श्री शिव गोविंद शुक्ल ज्ञानस्थली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में हुई थी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बालापुर निवासी गोलू राजभर (17) पुत्र प्रभुनाथ राजभर को 9वीं कक्षा के छात्र ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल छात्र का इलाज बीएचयू में जारी है।

यह भी पढ़े - भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

मामले में घायल छात्र की मां अंजोरिया देवी की तहरीर पर धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर मनियर पुलिस ने चोरकैण्ड से नहर के रास्ते लोहटा जाने वाले मार्ग पर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मो. इस्माईल शेख, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार सिंह और मनोज चौहान शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.