Chhattisgarh News: फेसबुक फ्रेंड बनकर शादी का झांसा दिया, युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी वर्ष 2022 से पीड़िता के साथ किराये के मकान में रह रहा था और अब शादी करने से इनकार कर रहा था।

महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवती ने 30 जून 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से दयाराम सिदार (उम्र 29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हुई थी। कुछ महीनों बाद दोनों रायगढ़ में एक किराये के मकान में साथ रहने लगे।

पीड़िता के मुताबिक, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग मकानों में उसके साथ रहकर शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि दयाराम ने उसे भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर लगातार झूठे वादे किए और शादी की बात को टालता रहा। जब युवती ने शादी पर जोर दिया तो आरोपी बहाने बनाने लगा और अंत में शादी से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे और हमराह स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया CMO के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, 3 जुलाई को धरना प्रदर्शन का ऐलान Ballia News: बलिया CMO के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, 3 जुलाई को धरना प्रदर्शन का ऐलान
बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) बलिया द्वारा किए गए नियमविरुद्ध स्थानांतरणों और कुछ स्वैच्छिक स्थानांतरणों को मनमाने ढंग से निरस्त...
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, IG ने की कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक
पति की संदिग्ध मौत, सास की हत्या और संपत्ति की लालच, पूजा जाटव की सनसनीखेज कहानी
वेदांत सॉफ्टवेयर को एक्सीलेंसी आइकॉनिक अवार्ड्स 2025 में 'सॉफ्टवेयर कंपनी ऑफ द ईयर' का सम्मान
कुशीनगर में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या से सनसनी, पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.