- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पिकअप से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Ballia News: पिकअप से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
बलिया। अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद सिंह एवं आबकारी निरीक्षक विनय राय के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है। वही पिकअप को थाने चली गई।
जिसके बाद सुखपुरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप को कब्जे में लिया गया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 2.25 लाख बताई जा रही है। बरामद शराब की बोतल को अभिकारी एप से चेक करने पर होल सेलर संगीता देवी पत्नी छितेश्वर निवासी कदम चौराहा जनपद बलिया पाया गया। वही पिकअप को ई-चालान एप से चेक करने पर वाहन स्वामी संगीता श्रीवास्तव पत्नी सौरभ श्रीवास्तव निवासी मुस्तकहाम बसन्तपुर बलिया पाया गया। बरामद पिकअप वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर बरामद शराब को कब्जे में लिया गया। वही होल सेलर, वाहन स्वामी व अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
