बलिया : पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल, समर्थन में सिंचाई विभाग और कोषागार कर्मियों ने किया मतदान

Ballia News : पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर राज्य के कर्मचारी शिक्षक दिसंबर में हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं। इसके क्रम में 21 नवंबर से अभियान चलाकर प्रदेश के कर्मचारियों-शिक्षकों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन सिंचाई विभाग कैंपस में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवं अन्य संगठनों से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों तथा कोषागार कर्मचारी संघ बलिया से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।

यह भी पढ़े - बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता, कोषागार कर्मचारी संघ बलिया के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, सहित दिनेश शुक्ल, धर्म नाथ गोस्वामी, अमर नाथ वर्मा, विनोद यादव, रिजवान अहमद अंसारी, तुषार सिंह, बीएन पाण्डेय, मुक्ति नाथ, छोटे लाल, रामेश्वर राम, रवि कुमार, केके सिंह, संत कुमार सिंह, निलम पाण्डेय, पुष्पा सिंह, शुरेश प्रसाद,सरोज कुमार आजाद, रमेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, फकरे आलम, जहांगीर, अजय कुमार, सत्यभान गुप्ता, रामचंद्र राम आदि विभिन्न कर्मचारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.