लोकसभा चुनाव : मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का बलिया डीएम ने किया निरीक्षण

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल, जयप्रकाश नारायण सभागार, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व्याख्यान कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश भी दिया।कालेज में सभी सात विधानसभाओं और बलिया के बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही मतदान कार्य में लगे कार्मिकों को मतदान करने के लिए इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 1, 2, 3 और 4 म‌ई को होगा। यह प्रशिक्षण प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होगा। प्रत्येक पाली में 850 (एक दिन में 1700) मतदान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान कार्मिकों की सहायता और उपचार के लिए हेल्प डेस्क और मेडिकल डेस्क की भी स्थापना की जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था ऑफीसर्स क्लब में की गई है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, जिविनि रमेश सिंह,डी सी मनरेगा डीएन पांडेय, टीडी कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी, अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े - बलिया में बंगाल के रंग में रंगा नवरात्रि उत्सव, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.