- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया DIOS ने सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों को किया अलर्ट
बलिया DIOS ने सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों को किया अलर्ट
On
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) रमेश सिंह ने जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों को अलर्ट किया है। कहा है कि बार-बार यह शिकायतें मिल रही है कि बच्चों को कापी-किताब, ड्रेस व स्टेशनरी का अवैध कारोबार स्कूलों द्वारा किया जा रहा है। यह भी बंदिश लगायी जा रही है कि स्कूल में पढायी जाने वाली पुस्तकें विद्यालय में ही मिलेगी। ऐसे ड्रेस लगाये जा रहे है कि बाजार में किसी दुकान पर नहीं मिल रहें है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक दोहन हो रहा है। यदि यह स्थिति पायी जाती है तो अत्यन्त ही खेदजनक एवं नियम विरूद्ध है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई) को व्यक्तिगत रूप से निर्देशित किया है कि बोर्ड के संगत नियमों, मान्यता की शर्तों के अनुरूप विद्यालय में किताब-कापी सहित ड्रेस इत्यादि की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसमें कर प्रणाली का किसी प्रकार से दुरूपयोग नियम विरूद्ध है। अन्यथा की स्थिति पाये जाने पर किसी भी प्रतिकूल कार्यवाही के लिए आप सभी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
