Ballia Crime: भाई को शक, प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर फेंका भाई का शव ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा मोहल्ले के पांडेय टोला निवासी सुजीत पाण्डेय उर्फ मोटू (16) पुत्र स्व. त्रिभुवन पाण्डेय उर्फ गाटर की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर भाई की तथाकथित प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

सिकंदरपुर कस्बा के डोमनपुरा पांडेय टोला निवासी सुजीत पाण्डेय उर्फ मोटू (16) पुत्र स्व. त्रिभुवन पाण्डेय उर्फ गाटर माता-पिता की मौत के बाद अपने बड़े भाई सोनीपत हरियाणा में रहता था। वहां से 9 अप्रैल को ही गाटर गांव आया था और 10 अप्रैल की दोपहर उसके करकटनुमा घर में उसका शव चौकी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई सुनील पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर गाटर की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े - बलिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भर्ती, 20 फरवरी तक आवेदन

लिखा है कि गाटर सिकंदरपुर के मिल्की मोहल्ला निवासी एक लड़की से अक्सर बात करता था। वह अपना मोबाइल भी उसी को दे दिया था। वह सोनीपत से सिकंदरपुर आने की बात कह कर निकला था। इधर, नौ अप्रैल को उस लड़की का फोन भी मेरे ऊपर आया कि आपका भाई सिकंदरपुर नहीं पहुंचा है।जबकि मैं गांव पहुंचा तो पता चला कि गाटर नौ अप्रैल को उसी के साथ सिकंदरपुर में कई जगह घूमते हुए देखा गया था।

वहीं, 10 अप्रैल को गाटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चौकी पड़ा हुआ मिला। सुनील पांडेय ने आरोप लगाया है कि गाटर की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव घर में फेंक दिया है। वहीं, दबीं जुबान मोहल्ले के भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि गाटर की हत्या प्रेम प्रसंग की ही देन है। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.