Ballia Crime: तमंचे के बल पर युवक से लूटी बाइक, पुलिस को देख भागे

बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव से अपने घर से सगे भाई को सुरेमनपुर स्टेशन से घर लाने के लिए जा रहे दलन छपरा गांव निवासी युवक की मोटरसाइकिल सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा के मठिया के निकट बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया।

बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव से अपने घर से सगे भाई को सुरेमनपुर स्टेशन से घर लाने के लिए जा रहे दलन छपरा गांव निवासी युवक की मोटरसाइकिल सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा के मठिया के निकट बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। वही मोटरसाइकिल लेकर लुटेरे बिहार की तरफ भागे, किंतु चांद दियर चौकी के निकट सड़क पर पुलिस को देख कर मोटरसाइकिल सड़क के किनारे छोड़ कर बदमाश भाग गए, लिहाजा पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया।

दलन छपरा निवासी सिद्धार्थ मौर्या सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अपने भाई दीपक मौर्या  को लेने के लिए जा रहा था। दीपक बनारस से इलाज कराकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुरेमनपुर आ रहा था, कि उसकी मोटरसाइकिल बदमाशों ने सोनबरसा के निकट नागा बाबा के मठिया के पास लूट लिया। पुलिस मोटरसाइकिल को थाने ले आई। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। जो गमछा से मुंह बांधे हुए थे,और हाथ में कट्टा लिए हुए थे। उनकी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडे से पूछे जाने पर उनका कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.