बलिया : धूमधाम से मनी विद्यालय के संस्थापक रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक बलराम सिंह की 108वीं जयंती 

रामगढ़, बलिया : स्वर्गीय बलराम सिंह स्मारक दिघारगढ़ के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक बलराम सिंह की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।कहा कि ऐसे महापुरुष बिरले ही पैदा होते हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पुलिस अधिकारी के रूप में व्यतीत तो किया, लेकिन उनके अंदर हमेशा शिक्षा के प्रति अलख जगाने का जज्बा भी रहा।

विशिष्ट अतिथि सुरेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पद से रिटायर्ड होने के बाद बलराम सिंह जी के मन में यह लालसा था कि गांव व क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार व प्रसार किया जाए। इसके लिए गांव व सुदूर क्षेत्रों में महाविद्यालय की स्थापना करने का सोचा और कार्य भी शुरू किया था, लेकिन उनका निधन हो गया। उसके बाद उनके सपने को पंख देने के लिए उनके दो पुत्र रिटायर्ड आईजी रामेंद्र विक्रम सिंह व छोटे बेटे रिटायर्ड जॉइंट सेक्रेटरी भारत सरकार अरविंद विक्रम सिंह उनके सपने को साकार करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े - Pilibhit News: शादी अनुदान योजना फिर शुरू, गरीब परिवारों की बेटियों को मिलेंगे 20 हजार रुपये

माता-पिता के प्रेरणा से दोनों पुत्र जनपद से लेकर अन्य जनपदों में करीब आधे दर्जन से अधिक महाविद्यालय की स्थापना की है, जहां के लोगों शिक्षा का लाभ ले रहे है। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। और क्षेत्रीय जनता वह छात्र-छात्राओं को बताया कि आप लोगों का सहयोग आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो महाविद्यालय को जल्द ही बीएससी एजी, एमए व एलएलबी की मान्यता मिलने की उम्मीद जताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पियरौटा मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान दिधार मनोज कुमार यादव, परमात्मा नंद पांडे, सुरेश कुमार मिश्रा, पुतुल तिवारी, संजय कुमार, दिनेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, रितिक कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनो लोगों के साथ ही छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। 

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.