Ballia : सड़क हादसे में जीजा की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

बलिया से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जनपद के चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

Short Highlights

  • घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
  • परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
  • हादसे से एक साथ तीन जगह छाया मातम

Ballia : बलिया से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जनपद के चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था मृतक शिवानंद

चितबड़ागांव थाने के बसुदेवा निवासी शिवानंद राजभर (35) के चचेरे भाई की शादी आगामी मंगलवार को होने वाली है। रविवार को हल्दी की रश्म थी। शिवानंद गाजीपुर के भदेसरा से दो साली आशा कुमारी (18) व पूजा कुमारी (19) को बाइक से लेकर अपने गांव शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में ही यानी सिंगारपुर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवानंद राजभर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों युवतियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे से एक साथ तीन जगह छाया मातम 

आपको बता दें, सड़क दुर्घटना में शिवानंद राजभर की मौत के बाद जीवन मौत से जूझ रही दो सालियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर मौत की खबर मिलते ही एक साथ मृतक के गांव, उसके ससुराल तथा उसके चाचा के घर मातम छा गया है। हादसे की खबर मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.