बलिया : एंटी करप्शन टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार को बिल्थरा रोड तहसील के तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Ballia News : पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार को बिल्थरा रोड तहसील के तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) संगठन गोरखपुर के प्रभारी ट्रैप टीम संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि टीम ने मंगलवार को बिल्थरा रोड तहसील के तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो राघवेंद्र सिंह को रिश्वत के दो हजार सात सौ रुपए सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल गांव के सोना मौर्या ने अपनी पुश्तैनी जमीन की खतौनी पर गलत नाम हीरा लाल के स्थान पर सोना मौर्या दर्ज कराने के लिए तहसीलदार, बिल्थरा रोड के यहां दफा 38 का वाद दाखिल किया था। तहसीलदार, बिल्थरा रोड ने इससे संबंधित फाइल रजिस्ट्रार कानूनगो राघवेंद्र सिंह को सही नाम दर्ज कराने के लिए दिया था।

यह भी पढ़े - Ballia News: दो गांवों से दो नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रजिस्ट्रार कानूनगो राघवेंद्र सिंह ने सही नाम दर्ज करने के लिए सोना मौर्या से दो हजार सात सौ रुपए रिश्वत की मांग किया था। सोना मौर्या ने रजिस्ट्रार कानूनगो के कारनामे की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) संगठन, गोरखपुर से की थी। उन्होंने बताया कि उभांव थाना में रजिस्ट्रार कानूनगो राघवेंद्र सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.