बलिया: अराजक तत्वों ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव में स्थित पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिलते ही गांव में भारी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया। इस दौरान फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे।

रामपुर चिट गांव में स्थापित स्वर्गीय शारदानंद अंचल की आदमकद प्रतिमा बुधवार रात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - बलिया से पटना के बीच छपरा होकर चलेगी 8 कोच की मेमू ट्रेन

घटना के बाद गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। स्वर्गीय शारदानंद अंचल के पुत्र जय प्रकाश अंचल, जो समाजवादी पार्टी से बैरिया विधायक हैं, ने इस घटना पर कड़ी निंदा की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह घटना न केवल स्वर्गीय शारदानंद अंचल के समर्थकों बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अराजक तत्वों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.