बलिया में एक और Road Accident, दो घायलों में एक रेफर

बैरिया, बलिया : एनएच-31 पर शुक्रवार की शाम कमांडर जीप को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक कमांडर जीप से टकरा गयी और असंतुलित होकर सड़क के उत्तर दिशा में खड्ड में जा गिरी। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सवारियों से भरी कमांडर जीप बैरिया से बलिया के तरफ जा रही थी। वही पीछे से लालगंज से तगादा करके बलिया वापस लौट रहे बलिया मीना बाजार के कॉस्मेटिक सामान के विक्रेता मोहम्मद सरफराज 30 वर्ष व उनका कर्मचारी मोहम्मद सलीम 18 वर्ष अपाची बाइक से बलिया के तरफ जा रहे थे। टेंगरहीं ढाला के पास अपाची सवार कमांडर जीप को ओवरटेक करके आगे बढ़ना चाहते थे। इस दौरान कमांडर के पिछले हिस्से से टकराकर असंतुलित होकर खंड में जा गिरे। बाइक चला रहे मोहम्मद सलीम को सिर हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जबकि पीछे बैठे मोहम्मद सरफराज को मामूली चोटे आई हैं, जिनका उपचार कर अस्पताल से छोड़ दिया गया। मोहम्मद सरफराज ही एंबुलेंस से अपने घायल सहयोगी को बलिया ले गए।

यह भी पढ़े - बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : निरीक्षक के बाद थानेदार भी सस्पेंड, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.