- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Annual Function In Primary School of Ballia : बच्चों ने मचाया धमाल, अनोखी रही 'सुपर मां' प्रतियोगिता...
Annual Function In Primary School of Ballia : बच्चों ने मचाया धमाल, अनोखी रही 'सुपर मां' प्रतियोगिता
On
Ballia News : परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ उनमें नई गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक-अभिभावक बैठक के साथ परिषदीय विद्यालयों के बच्चें वार्षिकोत्सव में धूम मचा रहे है। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय भरसौता के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में अपनी निपुणता का जो परिचय दिया, उसकी सभी ने सराहना की। इससे इतर 'सुपर मां' प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की माताओं ने यह साबित कर दिखाया कि हम किसी से कम नहीं।

वार्षिक समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह व प्राशिसं बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिर बच्चों ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसमें इत्ती सी हंसी और छोटा बच्चा जान के... की प्रस्तुति लोगों को खूब पसंद आई। वहीं, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी प्रस्तुति सराहनीय रही।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों को NAT परीक्षा का सर्टिफिकेट वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने उनका उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता में अभिभावकों की प्रतिभागिता को बीईओ ने काफी सराहा। साथ ही निःशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत निगरानी व सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, बच्चों के नामांकन, उनकी उपस्थिति व ठहराव में वृद्धि के लिए ऐसे आयोजनों पर बल दिया।शिक्षकों व अभिभावकों का परस्पर संवाद काफी मायने रखता है। इस मौके पर प्राशिसं बेलहरी के मंत्री संतोष सिंह, बृजकिशोर पाठक, अनिल कुमार यादव, मुज्जफर हुसैन, राजीव दुबे व सारिका पाण्डेय के अलावा बच्चे और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सभी आगंतुकों के प्रति प्राथमिक विद्यालय भरसौता की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा देवी ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
