बलिया में एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड के पास बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइकर्स युवक व महिला घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने पिकअप व चालक को अपने कब्जे में ले लिया हैै। 

बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज (28) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी अपने रिश्तेदारी की किरन को परीक्षा दिलाने के लिए मऊ जनपद के मर्यादपुर जा रहा था। सूरज अभी चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार सूर्य प्रकाश व किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरपुर के चिकित्सकों ने जांचोपरांत सूरज को मृत घोषित करने के साथ ही किरन को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.