बलिया में ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत, मचा कोहराम

बलिया: जिले के नगरा थाना से कुछ कदमों की दूरी पर ही नगरा गड़वार मोड़ पर शहीद गेट के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने किशोरी को रौंदा दिया. जिससे मौके पर ही रिंकी कुमारी (15) पुत्री रामानंद यादव की मौत हो गई.

मृतका घटना के समय साइकिल से कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी. इस बीच ट्रक की चपेट में आ गई. जिसके तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ निकल भाग जाने में सफल हो गया. जबकि यह पूरी घटना नगरा थाना से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही घटित हुई. दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. इधर दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों के विवाद में चाकूबाजी, दो सगे भाई गंभीर घायल; एक की मौत

पुलिस घटनास्थल से शव को अस्पताल भेजवाने में सफल हो गई. जबकि परिजन चालक को पकड़ने और शव को तत्काल घटनास्थल पर लाने को लेकर हंगामा करने लगे. हालांकि मौके पर तत्पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी. वहीं दुर्घटना के बाद आमजन में आक्रोश व्याप्त हो गया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.