बलिया में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़ : डीएम-एसपी ने किया नामांकन स्थल का जायजा, नपा अध्यक्ष पद के लिए 25 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Ballia Nikay Chunav: बलिया में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

Ballia Nikay Chunav: बलिया में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बांसडीह तहसील में सबसे अधिक चार नगर पंचायतों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस बीच बांसडीह तहसील परिसर पहुंचे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया.

नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सहतवार व सपा समर्थित प्रत्याशी सरिता सिंह ने कहा कि सहतवार में मैं नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ती है. मैं केवल विकास में विश्वास करता हूं। नगर पंचायत रेवती से भाजपा प्रत्याशी अभिज्ञान तिवारी ने कहा कि रेवती की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है. सहतवार नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि वह नगर पंचायत सहतवार के विकास के लिए मैदान में हैं।

यह भी पढ़े - 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों का दबदबा, मंगलवार को जीते दो स्वर्ण पदक

नगर पंचायत बांसडीह से सपा प्रत्याशी सुनील सिंह बबलू ने कहा कि विकास मेरे पहले कार्यकाल में हुआ. इसके बाद विकास की गाड़ी रुक गई। जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास को गति देने का काम करूंगा। बांसडीह नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रेणु सिंह ने कहा कि वह बांसडीह के विकास के लिए संकल्पित हैं.

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 25 ने नामांकन किया

बलिया जिले की दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. सदस्य पद के लिए 269 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। दस नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 129 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदस्य पद के लिए 976 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 2 नगर पालिकाओं व 10 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल 1399 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.