बलिया के 190 युवाओं को मिली नौकरी, नये साल में होगी ज्वाइनिंग

Ballia News : जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आईटीआई परिसर रामपुर में गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में टेक्निकल क्षेत्र की कम्पनी सुजूकी मोटर प्रालि अहमदावाद गुजरात प्रतिभाग किया।

रोजगार मेला में 342 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कम्पनी द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 190 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा 09 जनवरी 2024 को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया गया है। इस रोजगार मेला को सकुशल संपन्न कराने में आई टी आई बलिया के प्लेसमेंट अधिकारी, अरविंद कुमार गुप्ता एवं सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी अशोक यादव एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.