बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार

बांसडीह, बलिया। बांसडीह क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की भोर की बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवती सोमवार की भोर में घर से खेतों में गोबर फेंकने गई थी। आरोप है कि इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नरेंद्र वर्मा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े - बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित

मूक-बधिर होने के कारण युवती शोर नहीं मचा सकी और तत्काल किसी को घटना की जानकारी भी नहीं दे पाई। घटना के बाद वह घर पहुंची और इशारों के माध्यम से अपनी मां को आपबीती बताई। युवती के हाव-भाव और संकेतों को समझकर मां ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.