बहराइच: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का बुलडोजर एक्शन, दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाए

बहराइच: शहर के घंटाघर और स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बुलडोजर चलाते हुए अतिक्रमण हटवाया। इससे अफरा तफरी रही। स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में कई दुकानों के सामने अतिक्रमण की पूरी सफाई कर दी गई है।

शहर के घंटाघर बाजार से तिकोनीबाग, छावनी चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार समेत अन्य स्थानों पर पटरी पर दुकानदारों की ओर से जमकर अतिक्रमण किया गया है। नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस से कई बार सहयोग मांगा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में रविवार को कोतवाली नगर और देहात पुलिस तीन बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस ने घंटाघर से तिकोनी बाग और स्टीलगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया।

WhatsApp Image 2024-12-15 at 11.52.03_36bc9218

नगर पालिका परिषद की ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कर्मचारी और वाहन मांगे थे। जिस पर वाहन और निरीक्षक गोविंद मिश्रा की अगुवाई में कर्मचारी दे दिए गए। अतिक्रमण हटवाने को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.