बहराइच की तर्ज पर उत्तराखंड में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट, टीम ने किया निरीक्षण

बहराइच। मेडिकल कॉलेज में संचालित ऑक्सीजन प्लांट और बूस्टर का उत्तराखंड से आई पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम वापस चली गई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में कोरोना के समय बड़े बड़े ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। जिसमें ऑक्सीजन उत्पन्न किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में संचालित ऑक्सीजन प्लांट और बूस्टर को देखने के लिए उत्तराखंड के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से डॉक्टर अनिल पांडे नोडल अधिकारी ऑक्सीजन प्लांट उत्तराखंड एवं इंजीनियर प्रभास डंगवाल, आरएस बिष्ट, अजय कुमार आए। मेडिकल कॉलेज में स्थापित प्लांट की संचालन और आपूर्ति एवं बेहतर सुविधा देने के संबंध में सूचना प्राप्त की।

इसी प्लानिंग तथा मॉडल एवं प्लांट को मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा उत्तराखंड में स्थापित करना चाहते हैं। निरीक्षण के उपरांत प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय खत्री से वार्ता कर रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को देगे। प्लांट की क्षमता एवं टेक्निकल चीजों के बारे में मैनेजर रिजवान ने बताया। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमएमएम त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.