बहराइच: बस के आगे दौड़ता रहा तेंदुआ, फिर नदी में लगा दी छलांग...वीडियो वायरल

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से भटक कर एक तेंदुआ घाघरा बैराज पर आ गया। शिकार की तलाश में आया तेंदुआ बस के आगे दौड़ता रहा। इसके बाद नदी में कूद गया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया।

कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में इन दिनों रिहायशी इलाकों में तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ गयी है। मंगलवार की देर शाम को जंगल से भटककर एक तेंदुआ चौधरी चरण सिंह घाघरा बौराज पर पहुंच गया। जहां वह पुल पर बैठ गया। इस दौरान लखीमपुर की ओर से सुजौली क्षेत्र की ओर आ रही एक बस को देखते ही वह बस के आगे-आगे दौड़ने लगा। 

इस बीच काफी दूर दौड़ने के बाद वह डाउन स्ट्रीम घाघरा की ओर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहां से नदी की ओर उसने छलांग लगा दी। पुल पर दौड़ते हुए और रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल है। बस में बैठे यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.