बहराइच: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, 8 लाख का नुकसान

मोतीपुर/बहराइच: मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 जरही के मोहल्ला जरही रोड पर उत्सव वस्त्रालय के नाम से संचालित दुकान में मंगलवार सुबह 08: 30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कपड़े जलने लगे। सूचना पाकर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद पहुंचे दमकल वाहन के चलते सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

WhatsApp Image 2024-12-10 at 14.07.46_fa647eb9

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मिहीपुरवा के जरही निवासी मोहम्मद रफीक के कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार सुबह आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान से निकल रहे धुएं को देखकर दुकान मालिक मोहम्मद रफीक को फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर जब तक दुकान पर पहुंचते तब तक दुकान में रखा कपड़ा काफी मात्रा में जल चुका था। दुकान मालिक के मुताबिक लगभग आठ लाख की संपति का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। राजस्व कर्मियों ने भी मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को दी है। 

WhatsApp Image 2024-12-10 at 14.07.04_a193297c

एक घंटे बाद पहुंचा दमकल वाहन
इस संबंध में पूछे जाने पर अग्निकांड पीड़ित मोहम्मद रफीक का कहना है कि यदि समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ जाती तो शायद कम नुकसान होता। उन्होंने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम का सीजन चल रहा है। जिसके कारण दुकान के बगल में ही गोदाम बना रखे थे। जिसमें लगभग 8 लाख रुपए की कीमत के कपड़े रखे थे। कपड़ों के साथ साथ दुकान में लगा फर्नीचर एवं बिजली की वायरिंग व अन्य उपकरण भी जलकर राख हो गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.