- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- प्रशिक्षण स्थल किसान पीजी कालेज का डीएम का किया निरीक्षण
प्रशिक्षण स्थल किसान पीजी कालेज का डीएम का किया निरीक्षण
बहराइच । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच में आयोजित 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन की प्रथम पॉली में कोड संख्या 5001 से 6250 तक तथा द्वितीय पाली में कोड संख्या 6251 से 7000 तक के पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर व अन्य अधिकारियों के साथ महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सघन निरीक्षण करते हुए मास्टर ट्रेनर्स, पर्यवेक्षणीय अधिकारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निर्वाचन के दौरान मतदान जैसे चैलेन्जिंग कार्य को आयोग की मुशानुरूप सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक है कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम मतदान प्रक्रिया विशेषकर ई.वी.एम. संचालन से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी में दक्षता प्राप्त कर लें। मास्टर्स ट्रेनर्स को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखने के लिए बीच-बीच में कार्मिकों से सवाल जवाब भी किय जायें। डीएम ने मास्टर ट्रेनर्स को यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित बुलेट प्वाईट पर प्रश्नोत्तरी तैयार कर लें इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर से और बेहतर हो सकेगी।इस अवसर पर डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम कमला शंकर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. सी.के. वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
