बहराइच: बिजली विभाग के 38 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला, जानें पूरा मामला

बहराइच। शहर क्षेत्र में बिजली विभाग में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को दूसरी ठेका कंपनी ने निकाल दिया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों की वापसी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर के अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र में रामा इन्फोटेक कंपनी की ओर से कर्मचारी रखे गए थे। वर्षों से कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। लेकिन अब विभाग की ओर से रामा इन्फोटेक कंपनी के स्थान पर ग्लोबल कंपनी को काम दे दिया गया है। ग्लोबल कंपनी ने उपकेंद्र में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को एक साथ हटा दिया। साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को रख दिया है। इससे कर्मचारी काफी परेशान है। 

इसकी जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जोन अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी विद्युत केंद्र में धरने पर बैठ गए। जून अध्यक्ष का कहना है कि कर्मचारियों को बिना गलती के कंपनी ने हटा दिया या अन्य है जब तक इन कर्मचारियों को पुनः रखा नहीं जाएगा, तब तक उन सभी का धरना जारी रहेगा। विभाग कंपनी बदले या कुछ, लेकिन कर्मचारियों को बिना गलती के नहीं निकालना चाहिए। धरने के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.