बहराइच-गोंडा मार्ग पर खड़ी डंपर में पीछे से भिड़ा बाइक सवार, मौत

जरवलरोड/बहराइच: जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक ढाबे के निकट खड़ी डंपर में बाइक सवार युवक पीछे से जा भिड़ा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के गोंडा मार्ग पर ज्योति फ्यूल सेंटर रामगोपाल मास्टर के घर के सामने ढाबे के सामने एक डंपर खड़ी थी। शनिवार रात 8.30 बजे करनैलगंज की ओर से बाइक सवार मोहित उर्फ दीपक (30) पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी ग्राम पंचायत बंभौरा मजरा बरुहा जरवल रोड अपने घर आ रहे थे। रात के अंधेरे में खड़े डंपर में बाइक सवार पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर जरवल रोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर तलाश की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.