बहराइच: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत, 12 लोग घायल

खैरीघाट/बहराइच। बहराइच जनपद के इमामगंज नहर पुलिया के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने गुरुवार रात में ई रिक्शा और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों वहनों में सवार कुल 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर पुलिया के पास नानपारा चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ऑटो से भीड़ गई। हादसे में ई रिक्शा में बैठे हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बहदुरिया निवासी पंकज (23) पुत्र चेतराम, मीना (20) पत्नी चेतराम, शिवा जी पुत्र चेतराम, लक्ष्मी पत्नी पंकज और चालक घायल हो गए। 

वहीं इस हादसे में ऑटो में सवार आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। यहां लक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर पंकज, मीना, शिवा जी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.