बहराइच : शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

जरवलरोड/ बहराइच: जिले के हंसना धवरिया गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में बृहस्पतिवार रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसना धवरिया निवासी रंजीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को उनके मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के चलते मकान में रखा बेड, बिस्तर, कपड़ा, पंखा, समेत अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाया गया। सुबह ग्रामीण रंजीत कुमार ने ग्राम प्रधान के माध्यम से हल्का लेखपाल को सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग और तहसील को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीण के मुताबिक आग लगने से डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.