- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: मायके जा रही युवती की मार्ग दुर्घटना में मौत
बहराइच: मायके जा रही युवती की मार्ग दुर्घटना में मौत
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना अंतर्गत कुण्डासर वजीरगंज मार्ग पर ऐमा चौराहा के निकट एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा तभी पीछे से आ रहे डंपर ने युवती को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की तत्काल सूचना फखरपुर पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ओम शंकर ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल शादाब को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा l इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया l सैकड़ो लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। उल्लेखनीय है कि कुंडासर से वजीरगंज जाने वाला मार्ग विगत 4 वर्षों से जर्जर अवस्था में है गिट्टियां उखड़ी पड़ी है। जिससे प्रतिदिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है ।लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है ग्रामीण लगातार इस सड़क की मरम्मत की भी मांग कर रहे थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
