महिला की मौत, अतिरिक्त दहेज न देने पर हत्या का आरोप

उसावां: उसावां थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड चार निवासी महिला की मौत हो गई। कस्बा के लोगों की सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव साधौं निवासी राधेश्याम की बेटी कीर्ति (25) की शादी लगभग छह साल पहले थाना उसावां क्षेत्र के कस्बा के वार्ड चार निवासी सुनील पुत्र धीरपाल के साथ हुई थी। मायका पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक, सोने की चेन और नगद रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कीर्ति को आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने गुरुवार को बुरी तरह से पीटा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव घर पर छोड़कर भाग गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी थी। वह मौके पर पहुंचे तो घर पर शव रखा था लेकिन ससुरालीजन फरार थे। मायका पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.