बदायूं: सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह को पुलिस ने रोका, पांच घंटे थाने में बैठाया

बिनावर। दातागंज रोड स्थित मझिया गांव के सूरजकुंड विवाद को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, बौद्ध भिक्षुओं के समर्थन में धरना-प्रदर्शन के लिए बदायूं आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथियों को बिनावर थाने ले जाया गया, जहां वे करीब पांच घंटे तक पुलिस की निगरानी में रहे।

धरना-प्रदर्शन से पहले रोका गया

विवादित सूरजकुंड पर चल रहे मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन जाहिर किया है। सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह गुरुवार को अपने साथियों के साथ मालवीय आवास पर धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने जानकारी मिलने पर उनके काफिले को बिनावर थाना क्षेत्र में रोक लिया।

पुलिस और पदाधिकारियों में चर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस बिनावर थाने पर पहुंच गई। सीओ सिटी संजीव कुमार ने संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की और उनका ज्ञापन लिया। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने सभी को थाने से रिहा कर दिया।

विनीत कुशवाह का बयान

विनीत कुशवाह ने बताया कि वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बौद्ध भिक्षुओं का समर्थन करने बदायूं आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन रोका और पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा।

इस दौरान अवनीश मिश्रा, जाहिद गाजी, रणधीर यादव, रामवीर दिवाकर, ध्रुव यादव, सुदेश यादव, विकास यादव, नसीम अहमद, अंसारी सोहान अली, प्रदीप यादव, अजीत सिंह, सतवीर सिंह, शिवेंद्र यादव, ताहिर और विपिन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.