- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं : बिल के रुपये मांगने पर मारपीट और फायरिंग, खाना खाने आए युवक को लगी गोली
बदायूं : बिल के रुपये मांगने पर मारपीट और फायरिंग, खाना खाने आए युवक को लगी गोली

ओरछी/फैजगंज बेहटा। रिसोर्ट पर खाना खाने के बाद बिल को लेकर कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। किसी ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। रिसोर्ट पर खाना खाने आए एक व्यक्ति को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिसोर्ट मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की पहचान शुरू की है।
घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे युवक को लगी गोली
विजय नगला/बिनावर। घर के बाहर बनी झोपड़ी में सोते समय एक युवक को किसी ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव इनायतगंज गौटिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार रात उनका भाई सोमवीर उर्फ सोनम घर के सामने बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात में लगभग साढ़े 12 बजे फायरिंग की आवाज आई। वह बाहर निकलकर आए तो देखा सोमवीर झोपड़ी से घर की ओर भागकर आ रहा है। वह खून से लथपथ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पतात भेजा। बदमाश की तलाश में कांबिंग की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनो की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।