प्रधान पर लगाया अवैध मिट्टी खनन का आरोप

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजतमपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रधान भूमाफियाओं के साथ मिलकर पोखरी के खाते की भूमि से अवैध मिट्टी का खनन कर रहे है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, सोमवार को सदर तहसील के ग्राम कोडर अजमतपुर निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप है कि गांव के प्रधान सुनील कुमार मौर्य भूमाफियाओं के सहयोग से पोखरी के खाते की भूमि से जेसीबी लगाकर मिट्टी का अवैध खनन कर बिक्री की जा रही है। अब तक सैकड़ों मिट्टी की खनन कर लाखों रूपए लाभ प्राप्त किया जा चुका है।

आरोप है कि उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को होने बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि उक्त घटना की वीडियो व सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। वहीं जब इस घटना विरोध किया गया तो ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर सुशील प्रजापति, लालचन्द्र सोनकर, राजकुमार, राकेश प्रजापति, शिवचन्द्र यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.