- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार व ट्रैवलर, तीन की मौत, 15 घायल
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार व ट्रैवलर, तीन की मौत, 15 घायल
रुदौली, अयोध्या। रुदौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार भोर में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। मृतकों में एक चिकित्सक भी शामिल हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में रुदौली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार कूढ़ा सादात कट पर ट्रक घूम रहा था, घूमते हुए ट्रक में ट्रैवलर व कार टकरा गई। इसमें कार सवार डॉक्टर और दो युवतियों की मौत हो गई है। ट्रैवलर सवार 15 यात्री घायल है जिनका सीएचसी रुदौली में इलाज चल रहा है। मृतक डाक्टर और दो नर्स शामिल हैं। मृतक डॉ हुसैन पुत्र अली रजा निवासी बड़ी मस्जिद देवरिया के रहने वाले थे।
मरने वाली दो अन्य महिलाओं में रचना पुत्री धर्म वीर निवासी मिरवन मढ़हा उमरदा कन्नौज की रहने वाली थी। जबकि उपासना सिंह पुत्री राकेश भादुरिया लोहा गंड कन्नौज की रहने वाली थी। दोनों मृतक महिलाओं की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार परिवार वालों को सूचना दी गई है।
