अयोध्या: राहुल गांधी के बयान पर डॉ. राम विलास वेदांती बोले- राहुल को तपस्या का ज्ञान नहीं

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को तपस्या शब्द का सही अर्थ समझ नहीं आता। वेदांती ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान में तपस्या को शरीर की गर्मी से जोड़ा, जबकि तपस्या का असली उद्देश्य शरीर की गर्मी को निकालना नहीं, बल्कि अहंकार और दंभ को दूर करके आत्मिक शांति प्राप्त करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय संस्कृति, विशेष रूप से सनातन धर्म, को ठीक से नहीं समझा है। वेदांती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने केवल इटली की संस्कृति को पढ़ा है, जबकि उन्हें भारतीय धर्म और संस्कृति का गहरा ज्ञान नहीं है। तपस्या, साधना, और तप का अर्थ भारतीय संतों ने अपने जीवन में अनुभव किया है, और यह कष्ट सहन करने और भगवान की कृपा प्राप्त करने का एक माध्यम है।

वेदांती ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संतों के बीच बैठकर तपस्या का वास्तविक अर्थ समझना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कभी तपस्या का अनुभव नहीं किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, और अशोक सिंघल जैसे नेताओं ने तपस्या की है और उन्हें ही इस कठिन साधना का सही अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी का बयान तपस्या शब्द को प्रदूषित करने जैसा है, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिकता के प्रति उनकी अपरिपक्व समझ को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.