Ayodhya News: राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बुधवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली। उन्हें 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में उनका इलाज चल रहा था।

सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती किया गया। अस्पताल में उन्हें न्यूरोलॉजी आईसीयू में रखा गया था।

सत्येंद्र दास ने मात्र 20 वर्ष की आयु में राम मंदिर के प्रधान पुजारी का दायित्व संभाला था। उनकी सेवा और समर्पण ने उन्हें अयोध्या और मंदिर के भक्तों के बीच एक आदर्श पुजारी के रूप में स्थापित किया। उनके निधन से मंदिर और सनातन धर्म समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.