'ऊपरवार' पड़ा महंगा, रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

अयोध्या : रुदौली तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। किसान से जमीन की पैमाइश करने के लिए मंगलवार को लेखपाल ने छह हजार रुपये मांगे थे। तहसील परिसर के गेट पर स्थित एक होटल में रुपये लेते समय टीम ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया।

रेहरा बड़ागांव निवासी किसान निलांबर यादव जमीन की पैमाइश कराने के लिए कई दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। मामला रिश्वत के चक्कर में अटका था। लेखपाल शिवकुमार पांडेय ने पैमाइश के लिए छह हजार रुपये की मांग की। परेशान होकर किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जानकारी दी। किसान मंगलवार को रुपये लेकर लेखपाल के पास पहुंचा।

इस दौरान लेखपाल तहसील के गेट के पास एक होटल में रुपये ले रहा था, तभी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे घसीटते हुए अपनी कार तक ले गई। पूछताछ के लिए लेखपाल को जिला मुख्यालय ले जाया गया है। लेखपाल को पकड़ने में ट्रैप टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह, निरीक्षक विद्याशंकर पांडेय, ध्रुवचंद मौर्या, रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र, विनोद, अरविंद पांडेय शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.