पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी

अमेठी :उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दलित शिक्षक और उसके परिवार की हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार रात पुलिस की उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान चंदन के दाहिने पैर में गोली लगी है। हत्या में शामिल पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ हुई।
 

मोहंगनज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

 
दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने जा रहा था। पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई। गोली चंदन के दाहिने पैर पर जा लगी। पुलिस ने चंदन को तिलोई सीएचसी में भर्ती कराया है। चंदन अमेठी के अहोरवा भवानी में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या का आरोपी है। मोहंगनज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है।
 

जेवर टोल प्लाजा के पास से किया गया गिरफ्तार

 
इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमेठी के एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा, 'गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह दिल्ली भागने की फिराक में था।
 

महिला के साथ था प्रेम संबंध

 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी का महिला से पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी वजह से वह तनाव में था। इसलिए उसने गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया। उसने एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी और उनके दो बच्चों) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
 

आरोपी ने जुर्म कबूला

 
एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि उसका महिला से प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह तनाव में था। तनाव में आकर उसने यह अपराध किया।
 

वारदात के बाद खुद को भी मारने की कोशिश की

 
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेवर टोल प्लाजा के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। वारदात के बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन गोली मिस हो गई।
 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से प्रेम-संबंध के चलते वह तनाव में था। खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया, उसने अपने सामने आए हर व्यक्ति को गोली मार दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.