Amethi News: हाइवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

अमेठी। अमेठी में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में नागेश्वर गंज नहर के पास की है जब ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सीतापुर जिले के निवासी असगर अली (40) और शाजिद (उम्र पता नहीं) की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि इस घटना में सीतापुर जिले के ही निवासी राजी अहमद और आफताब घायल हो गये जिन्हें मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन सुल्तानपुर के सूरापुर से लखनऊ की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.