अंबेडकर नगर: मीडिया सेल तथा सोशल मीडिया सेल को किया गया प्रशिक्षित

अंबेडकर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मीडिया सेल/ सोशल मीडिया सेल के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया कि  सोशल मीडिया पर सभी राजनीतिक विज्ञापन पूर्व प्रमाणन के दायरे में आते हैं। नामांकन भरते समय उम्मीदवारों को फार्म 26 में अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों का विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक है। तथा इस पर आने वाले खर्च का विवरण वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को इंटरनेट आधारित मीडिया/ सोशल मीडिया वेबसाइटों पर राजनीतिक विज्ञापनों को जारी करने से पहले पूर्व प्रमाणित करना आवश्यक है। ई पेपर भी इसी श्रेणी में आता है।

यह सुनिश्चित करेंगे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा किए गए सभी राजनीतिक विज्ञापन एमसीएमसी कमेटी द्वारा पूर्व प्रमाणित हो। इसी प्रकार फेक न्यूज व पेड़ न्यूज पर भी नजर रखी जा रही है। एमसीएमसी का कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हैं।इनके माध्यम से मीडिया और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। और यदि किसी के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर चलने वाले कंटेंट  की एमसीएमसी कमेटी द्वारा पूर्व अनुमति ली जानी है। राजनीतिक दल व उम्मीदवार द्वारा सोशल मीडिया के खर्च को उसके खर्चे में जोड़ा जाएगा।

लोकसभा के संभावित उम्मीदवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी सोशल मीडिया सेल और वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराए।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भ्रामक खबरों व सोशल मीडिया पर निर्वाचन से संबंधित अफवाहों को रोकने के लिए एमसीएमसी,कमेटी मीडिया सेल और सोशल मीडिया का गठन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी रोशनी यादव, उप जिलाधिकारी अरविंद त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमरेंद्र प्रसाद, ई डिस्टिक मैनेजर एजाज रसूल , लेखाकार संतोष कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मौके पर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.