- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सभी प्रत्याशी निर्वाचन व्यय रजिस्टर का अनिवार्य रूप से निरीक्षण/लेखा मिलान कराना करें सुनिश्चित - रि...
सभी प्रत्याशी निर्वाचन व्यय रजिस्टर का अनिवार्य रूप से निरीक्षण/लेखा मिलान कराना करें सुनिश्चित - रिटर्निंग ऑफिसर
संत कबीर नगर, 09 मई 2024 (सूचना विभाग)। रिटर्निंग ऑफिसर, 62-संत कबीर नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के निरीक्षण के सम्बन्ध में सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रारूप पर रजिस्टर में अपने दिन-प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखा जाना है तथा इस रजिस्टर को निरीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी प्रत्याशियों को उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय-अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराने हेतु सूचित किया है। उक्त का अनुपालन न किये जाने की स्थिति में सम्बन्धित अभ्यर्थी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के उक्त निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
