यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत...कई घायल

अलीगढ़/लखनऊ। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पांच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एक घायल यात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है जहां दुर्घटना हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.