- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आगरा
- प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कैमरे में कैद हो गई।
प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कैमरे में कैद हो गई।
आगरा : सरकारी स्कूल की शिक्षिकाओं का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो, आगरा के सीगना गांव के एक पूर्व-माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि बलिया तक डॉट कॉम नहीं करता।
मामला शुक्रवार का है। अछनेरा ब्लॉक के सींगना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका गुंजा चौधरी लेट पहुंची थीं। लेट पहुंचने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने उसे टोक दिया। इस बात पर दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया। सहायक अध्यापिका ने कहा कि आप भी तो लेट आती हैं। आज मैं लेट हो गई तो क्या हो गया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बातों ही बातों में दोनों में मारपीट हो गई। बेसिक शिक्षक अधिकारी जीतेंद्र गोंड का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्होंने देखा है। बीईओ अछनेरा से आख्या मांगी गई है। दोनों को दंडित किया जाएगा। स्कूल में अमर्यादित कार्य किया गया है। दोनों ही आरोपी हैं।
एक-दूसरे के फाड़ डाले कपड़े
शिक्षा के मंदिर में ये वाक्या तब हुआ, जब स्कूल संचालित था। बच्चे कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों शिक्षिकाओं को लड़ते देख बच्चे भी सहम गए।प्रधानाध्यापिका सहायक शिक्षिका की कक्षा में पहुंच गईं। वह कुर्सी पर बैठी हुई थीं, तभी प्रधानाध्यापिका ने उस पर हमला कर दिया। दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच प्रधानाध्यापिका ने सहायक शिक्षिका का मुंह नोंच लिया और सहायक अध्यापिका ने उसके कपड़े फाड़ दिए।
Kalesh b/w a female teacher and the school principal over coming late to school, Agra UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 3, 2024
pic.twitter.com/RyfA6cSV1Z
ड्राइवर ने भी चलाए हाथ
प्रधानाध्यापिका अपने साथ ड्राइवर को स्कूल में लेकर आती हैं। ड्राइवर ने जब दोनों को लड़ते देखा तो बीच बचाव करने आ गया। इसी दौरान उसने सहायक शिक्षिका पर हाथ छोड़ दिए। दोनों में मारपीट हो गई। अन्य शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर कहने लगा कि पहले उन्होंने मुझे पीटा है।
