डीजे पर डांस कर रही दूल्हे की बुआ की अचानक मौत हो गई.

UP News : आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में आधी रात के बाद लग्नोत्सव में डीजे पर डांस करते समय दूल्हे की बुआ की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियों मातम में बदल गई। बाह के पास बिजौली गांव के रहने वाले गौरव की 23 अप्रैल को शादी है। शुक्रवार को लग्नोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। आधी रात बाद परिवार और रिश्तेदार महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। सभी मस्ती में झूम रहे थे। दूल्हे की बुआ सरमथुरा के चांदपुरा गांव निवासी संगीता (37) भी भतीजे के लग्नोत्सव में जमकर नाची।

बताया जा रहा है कि वो नाचते-नाचते अचानक जमीन पर लेट गईं। लोगों की समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। लोग समझ रहे थे कि ये मजाक है, लेकिन काफी देर तक संगीता जमीन से उठीं नहीं, तो पास पहुंचे। यहां संगीता की हालत देख लोगों के होश उड़ गए। खुशियों के माहौल में खलल पड़ गया। उन्हें उपचार के लिए परिवार के लोग बाह सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।वहीं संगीता की लाश घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। अंत्येष्टि के लिए शव को सरमथुरा ले जाया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.