Agra News: हाई हील्स सैंडल को लेकर हुआ विवाद, थाने पहुंचा मामला, तलाक तक आई नौबत

लखनऊ/आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हाई हील्स सैंडल को लेकर पति-पत्नी में ऐसा विवाद हुआ कि मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों के बीच इतनी तनातनी बढ़ गई कि तलाक की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र भेजकर सुलह कराने की कोशिश की।

यह मामला 2024 में शादीशुदा एक जोड़े का है। शादी के बाद पत्नी ने पति से हाई हील्स सैंडल दिलाने की मांग की, लेकिन पति ने इस डिमांड को नकार दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। पति को लगा कि कुछ समय बाद पत्नी यह जिद छोड़ देगी, लेकिन मामला और बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई।

यह भी पढ़े - होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

ससुराल छोड़ मायके पहुंची पत्नी

पति से नाराज होकर पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही तलाक लेने पर अड़े थे।

परिवार परामर्श केंद्र ने कराई सुलह

मामले को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार के अनुसार, पति-पत्नी के बीच राजीनामा करा दिया गया है और उन्हें आपसी समझदारी से रिश्ते को निभाने की सलाह दी गई है। फिलहाल, दोनों के बीच सुलह हो गई है और तलाक की बात टल गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.