लोकसभा चुनाव 2024: हैदराबाद में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे खड़गे, राहुल गांधी

हैदराबाद। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा शनिवार को यहां के निकट तुक्कुगुडा में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित तुक्कुगुडा वह जगह है जहां पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के लिए अपनी छह चुनावी 'गारंटी' की घोषणा की थी। 

सूत्रों ने कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस 'जन जतरा' सभा में आसपास के इलाकों से भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाएगी। उद्योग मंत्री डी श्रीधा बाबू ने शुक्रवार को अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जनसभा में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि जनसभा के सुचारू आयोजन के लिए सभी इंतजाम किये गये हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने पहले कहा था कि रैली आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता में आने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक आधार का काम करेगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.