लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने 8वीं लिस्ट की जारी, हंसराज हंस को फरीदकोट से बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आठवीं लिस्ट जारी की है। पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जारी किए गए लिस्ट में गुरादसपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। हालांकि इस बार हंसराज हंस को भाजपा ने दिल्ली की जगह पंजाब के फरीदकोट से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

पटियाला से परनीत कौर को चुनान मैदान में उतारा

कुछ दिन पहले ही सनी देओल खुद इस बार चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी, ऐसे में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। बड़ी बात ये है कि बीजेपी ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदौलिया को टिकट दिया है। पार्टी ने पंजाब में जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, गुरदासपुर से दिनेश सिंह 'बब्बू' और पटियाला से परनीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से ओडिशा के कटक से भर्तृहरि महताब चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज्य की जाजपुर लोकसभा सीट से रबिंद्र नारायण बेहरा और कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही को टिकट दिया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम लोकसभा सीट से देबाशीष धर और झारग्राम से प्रणत टुडू को चुनाव के मैदान में उतारा है।

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.